तिरंगा फहराने के लिए कैसी अनुमति? नेहा बोरा ने हाईकोर्ट में दी पुलिस के नोटिस को चुनौती
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के उस नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने शांति बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरने का निर्देश दिया गया था। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से सवाल उठाया गया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए अनुमति लेने की जरूरत क्यों है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा की याचिका के अदालत में विचार योग्य होने पर आपत्ति जताई और अपनी दलीलें पेश कीं। मामला छात्र नेताओं को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए नोटिसों से जुड़ा है। फिलहाल, हाईकोर्ट में मामले की आगे की सुनवाई होनी है।
