असम की यह 5 लोकप्रिय व्यंजन जरूर चखें…

असम

असम

निधि वर्मा।असम देशभर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। खास कर के असम का नॉन वेजिटेरियन खाना इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। असम के खाने का स्वाद बंगाल के खाने से प्रभावित लगता है। यहां के खाने में लाजवाब मसाले, सब्जियां और तरह-तरह के फल इस्तेमाल किए जाते हैं।

डक मीट आमतौर पर विशेष अवसरों या त्योहार पर ही पकाया जाता है। इसे आमतौर पर पेठे के साथ पकाया जाता है, लेकिन इसके अलावा इसे तिल, कद्दू, दाल और भी बहुत सी चीजों के साथ बनाया जा सकता है।

आलू पिटिका को पकाना सबसे आसान है। इस डिश को बनाने के लिए मैश किए हुए आलू को सरसों के तेल, प्याज, नमक और धनिये में पकाए जाता है। खाने में इस डिश का स्वाद काफी अच्छा होता है।

खार असम की नॉन वेजिटेरियन डिशेज में से एक है, जो काफी पॉपुलर भी है। खार को मटन, मछली और कच्चा पपीता, अरबी जैसी सब्ज़ियों और दालों को साथ में मिलाकर तैयार किया जाता है। इस डिश को आमतौर पर दोपहर के खाने में पसंद किया जाता है।

गोरूर पायस का स्वाद रबड़ी जैसी होता है। इसे चावल, दूध, खजूर, और तेज पत्तों से बनाया जाता है। इस डिश में खजूर डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

मासोर टेंगा करी के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। इसमें मछली को धीमी आंच में टमाटर और नींबू से बने शोरबे के साथ पकाया जाता है। यह डिश काफी चटपटी होती है। असम का हर व्यक्ति इस डिश को पसंद करता है।

About Post Author