मुलायम सिंह यादव की हालत काफी नाजुक, पिता को देखने अखिलेश यादव पहुंचे अस्पताल

अंकित कुमार तिवारी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत अभी भी क्रिटिकल ही बनी हुई है। गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल के सीसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रही है। इस बीच उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही है। मेदांता की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही रक्तचाप की समस्या बढ़ गई है। वह रविवार को आईसीयू में शिफ्ट किए गए थे लेकिन कोई सुधार न होने पर उन्हें फिर से क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया। वहीं पिता का हाल जानने अखिलेश यादव मेदांता पहुंचे हैं। रामगोपाल यादव भी अस्पताल में मौजूद हैं। इस बीच अस्पताल के बाहर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के लोगों से अपील की है कि वह अस्पताल न जाएं। इसकी वजह से डॉक्टरों औऱ अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है। कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ को देखते हुए अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है। मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश अस्पताल में हीं डेरा डाले हुए हैं। बता दें कि पिछले दिनों रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जाना। राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से बात कर विस्तार से जानकारी हासिल की। शुक्रवार को यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर नेताजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। दूसरी तरफ सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय ने भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह का हालचाल जाना। वह भी दो घंटे से अधिक समय तक वहां पर रहे। इसी के साथ ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के ठीक होने की कामना को लेकर लखनऊ समेत अन्य जगहों पर पूजा पाठ जारी है। कई जगहों पर महामृत्युंजय जाप भी करवाया जा रहा है सभी के द्वारा उनके जल्द स्वस्थ्य होने की

About Post Author