मुकुल गोयल को व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री के पद से नवाजा गया

मुकुल गोयल

मुकुल गोयल

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के घोषणा हो चुका है। जिसमें जिसमें ग्रेटर ग्रेटर नोएडा के रहने वाले मुकुल गोयल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी से नवाजा गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी के द्वारा की गयी। कार्यकारणी की घोषणा में प्रदेश महामंत्री ,कोषाध्यक्ष, सात वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बीस उपाध्यक्ष, पाँच संयुक्त महामंत्री, बीस मंत्री व सोलह संगठन मंत्री को नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेवारी मिलने पर मुकुल गोयल ने कहा कि उन्हें जो पद दिया गया हे वो उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे। इसी के साथ ही मुकुल गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। इसी के साथ ही ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की टीम का भी जल्द ही गठन किया जायेगा।

बता दें कि मुकुल गोयल पिछले कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं और कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

About Post Author