सैफई में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन-सैलाब, मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार आज

मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार आज

मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार आज

अंकित कुमार तिवारी। आज राजकीय सम्मान के साथ नेताजी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा।सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दोनों कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। आज राजकीय सम्मान के साथ नेताजी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे इटावा जिले के सैफई गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इसमें पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। मुलायम सिंह का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं।
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये सैफई मेला ग्राउंड में रखा गया. सुबह 10 बजे से उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जन सैलाब पंडाल में पहुंच रहा है. दोपहर करीब 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सैफई पहुंच रहे हैं. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए सैफई आवास पर जनसैलाब उमड़ा है. हजारों की संख्या में लोग नेताजी की सैफई कोठी पर मौजूद है. जब से मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचा हैं, तब से अब तक अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ कम होने का नाम नहीं लें रही है.

About Post Author