भाकियू भानु के अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के भूख हड़ताल को लेकर इमलिया में महापंचायत

अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह

अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद स्थित इमलिया अमरगढ़ में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के शीर्ष नेतृत्व में महापंचायत की गई। इसके पहले भाकयू भानू के अध्यक्ष समेत अन्य नेता भूख हड़ताल पर बैठे थे। हड़ताल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के प्रति रकी गई मांगों को स्वीकार करें। उनकी मांगों में किसान आयोग का गठन, बकाया बिजली बिल माफ, किसान कर्ज माफी औऱ भारतीय सैनिकों व किसानों की अन्तोगत्व निधन हो जाए तो उन्हें 2-2 करोड़ रुपए का मुआवजा प्रदान किया जाए। इस महापंचायत का नेतृत्व योगेश सिंह ने किया, इसके अलावा बैठक में मास्टर मनोज नागर मौजीद रहे, नागर ने गाजियाबाद से जुड़ी समस्याओं की प्रस्तुती की। वहीं, प्रमुख समस्याओं के लिए ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के तरफ से केंद्रीय राज्य कानून मंत्री प्रोफेसर सत्यपाल सिंह बघेल को भेजा गया जिसमें स्पष्ट किया गया कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे जो गाजियाबाद से होकर गुजरता है बेहद प्रभावित है। उस पर सरकार अपना ध्यान केंद्रित करें, और आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें। इसके अलावा  गाजियाबाद में गैल इंडिया गैस पाइपलाइन द्वारा प्रभावित किसानों के साथ हुए समझौते को लागू किया जाए और मरियम नगर कॉलोनी को प्रशासन द्वारा तोड़े जाने वाले नोटिसों को निरस्त किया जाए। अर्थला प्रभावित नगर वासियों की समस्याओं से संबंधि ज्ञापन मास्टर मनोज नागर प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय महासचिव द्वारा दिया गया। उस बैठक में जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, जिला संरक्षक सौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, धीरज सोनी, पप्पू कश्यप हजारों की तादाद में लोगों की संख्या उपस्थित हुई।  योगेश प्रताप सिंह 

About Post Author