मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव; बीजेपी ने पांचवी सूची में जारी किए 92 प्रत्याशियों के नाम

लवी फंसवाल। विधानसभा चुनाव सरगर्मी पकड़ रहे हैं, तो वहीं पार्टियां अपनी सूची जारी करने में व्यस्त हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी एक और सूची जारी करदी है। इस सूची में 92 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जिसमें 12 महिलाएं हैं। चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में बचे हुए 94 नाम की चर्चा हुई है। इसके बाद यह सूची जारी कर दी गई। कहा जा रहा है कि गुना और विदिशा से भाजपा ने नाम रोके हैं। प्रदेश की 227 सीटों के मुकाबले लॉक हो गए हैं।
भाजपा ने अब तक कुल 228 सीटों पर मुहर लगा दी है। दो सीटों का ऐलान होना अभी बाकी है। गोरतलब है कि भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी कर दी थी। इस सूची में 39 नाम थे। फिर दूसरी सूची में भी 39 नाम की घोषणा की गई थी। जिसमें तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को टिकट दिए गए थे। तीसरी सूची में केवल एक प्रत्याशी था। चुनावों की तारीख का ऐलान होते ही भाजपा ने चौथी सूची जारी कर दी थी। जिसमें भाजपा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए। अब पांचवीं सूची जारी की है। पांचवीं सूची भी कई दिनों से टल रही थी। लगातार कई बैठकों के बाद पांचवी सूची सामने आई है। कई लोग इसे भाजपा की रणनीति भी बता रहे हैं। कहना है कि कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था।

About Post Author