विराट कोहली

विराट कोहली

अनुराग दुबे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन किंग कोहली आजकल बेहद अध्यात्मिक हो गए है। पिच पर बॉलरों को दिशा दिखाने वाले कोहली अब अध्यात्मिक बाबाओं से जीवन की पहलुओं को गहनता से सीखते नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ धार्मिक यात्रा पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मिले ब्रेक के दौरान कोहली और अनुष्का ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान दोनों स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम भी पहुंचे। स्वामी दयानंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों धार्मिक अनुष्ठान के लिए ऋषिकेश पहुंचे हैं। धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार को होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों ने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान भी लगाया। विराट कोहली ने इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन का भी दौरा किया था। इस दौरान तीनों ने वृंदावन में श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लिया था। वृंदावन से लौटने के बाद कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लेंगे। स्वामी दयानंद पीएम मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। पीएम खुद उनसे मुलाकात करने के लिए ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। बाद में स्वामी दयानंद ब्रह्मलीन हो गए थे। कोहली और अनुष्का ने उनके आश्रम पहुंचने के बाद सबसे पहले दयानंद सरस्वती की समाधि स्थल पर उनकी पूजा अर्चना की। साथ ही 20 मिनट ध्यान भी लगाया।

About Post Author