अक्टूबर महीने में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकार्ड, कई राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

अंकित कुमार तिवारी। दिल्ली में लगातार चार दिनों से हो रही। इस बारिश के कारण तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है। लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के तो 45 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है।बता दें कि दिल्ली में लगातार चार दिनों से हो रही। इस बारिश के कारण तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम इस तरह का हो गया है कि लोगों को ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून दिल्ली से 29 सितंबर को लौट गया था। यह मानसून की बारिश नहीं है। 516.9 मिमी बारिश के बाद मानसून लौट गया था। इस बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ माना जाता है, जो निचले स्तर पर हवाओं के साथ मध्य व ऊपरी वायुमंडल में कम हवा के दबाव से बनता है।उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र सहित 23 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के तो 45 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई जगह विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है तो सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है। लगातार हो रही बारिश ने खेतों में खड़ी धान और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में वर्षा का 15 साल का रिकार्ड टूट गया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 74.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो 2007 के बाद से इस अवधि में सर्वाधिक है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे