मुलायम के निधन पर यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

अंकित कुमार तिवारी। गुरुग्राम के मेदांत अस्‍पताल में सोमवार सुबह मुलायम सिंह यादव का न‍िधन हो गया. बताया जा रहा है क‍ि सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच उन्‍होंने अंतिम सांस ली। 22 अगस्त को नेता जी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 1 अक्टूबर की रात को आइसीयू में श‍िफ्ट किया गया था। मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल उनका इलाज कर रहा था। सपा के सूत्रों से म‍िली जानकारी के अनुसार, नेताजी का पार्थिव शरीर लखनऊ ले जाया जाएगा. वहां पार्टी ऑफिस और विधानसभा में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा. लखनऊ के बाद सैफई ले जाया जाएगा और सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. अखिलेश ने ट्वीट में कहा क‍ि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे. मुलायम सिंह यादव अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें दो अक्टूबर को आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था और तब से वह जीवन रक्षक दवाओं पर थे. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। प्रियंका गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुलायम सिंह यादव के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका अतुलनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अखिलेश यादव व अन्य सभी प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर मुलायम सिंह यादव को श्रीचरणों में स्थान दें।

About Post Author