हमारे परिवार के ऊपर दी गई गालियों को गिना जाये तो कई किताब निकलेंगी : प्रियंका गांधी

दीपक झा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ऐसे में सियासी पारा भी हाई है। सभी पार्टी अपना दम खम के साथ पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। आपको बतादें, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के सांप वाले बयान पर पीएम मोदी ने हमला बोला था। जिसमे उन्होंने कहा था कांग्रेस पार्टी ने अभी तक 91 टाइम्स गाली दी है। जिसे लेकर अब कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।कांग्रेस नेता, राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने एक साथ हमला बोला राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि प्रधानमंत्री जी यह चुनाव आपके ऊपर नहीं यहां के जनता के ऊपर हो रहा है। आप बताइए आपने यहां के जनता के लिए क्या किया तो वही भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, कि पहला ऐसा Consequences देखा जो रोता है। आपके सामने आकर प्रधानमंत्री जी अपना दुखरा सुना रहें हैं। साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा अगर हमारे परिवार पर दी गयी गालियों को गिना जाए, तो कई किताब निकल सकती हैं।प्रियंका गांधी और राहुल गांधी यह हमला एक मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। गाली पर राजनिति जोरों शोरों से बढ़ रही है। कर्नाटक में सियासी पारा हाई है। ऐसे में इसमें आगे और राजनिति बढ़ने के आसार है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे