मुरादाबाद के दलपतपुर- काशीपुर हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा ,10 लोगों की मौत

काजल पाल। रविवार को उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव के पास, एक वाहन ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में, सामने आ रहे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिस समय हादसा हुआ उस समय वाहन सवारियों से ओवरलोड था। जिस कारण भीषण हादसा घटित हुआ। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई, और वहीं 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत ही पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक यूपी के जनपद मुरादाबाद के भगतपुर के पास, एक परिवार भोजपुर से टाटा मैजिक में सवार होकर खेमपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। टाटा मैजिक में 16 लोग सवार थे। जिस कारण एक तरफ वाहन भी ओवरलोड था। वहीं कुछ लोग दूसरे वाहन से भी सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान दलपतपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। जुटी हुई भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौका- ए- वारदात पर पुलिस अधिकारी व एंबुलेंस तुरंत पहुंच गए। हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

About Post Author