पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश, हिमाचल में फटा बादल, 20 की मौत
राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) दिल्ली- एनसीआर में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। दिल्ली सहित आसपास के इकालों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्र में आसमान में काले बादल दिखाई दे रहै हैं। वहीं इन स्थानों पर रूक –रूक कर बारिश की बूंदे गिर रही है। मौसम विभाग की तरफ से येली अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटों के अंदर दिल्ली, गुरूग्राम में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही है जिसे दिल्ली से सटे इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। वहीं पहाड़ी इलाके हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश ने कहर बरपा रखा है। मनाली में व्यास नदी पूरे उफान पर है, वहीं मंडी में बादल फटने से काफी तबाही देखने को मिल रही है। शिमला में लैंडस्लाइड होने के सड़के टूट चुकी है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो बारिश के कारण अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी भी लापता है उनकी तलाश में आभियान चलाया जा रहा है। बारिश का आलम यह है कि तमाम इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
