पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल और डीजल

देश में डीजल और पेट्रोल आज की कीमतों में कॉर्पोरेशन ने कोई कटौती नहीं की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है। पिछले दिनों  क्रूड की कीमतों के आधार पर देश में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई है। आज के प्राइस दिल्ली में 95.41 प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत 86.67 रुपए रही। वहीं मायानगरी पेट्रोल 109.98 रुपए औऱ डीजल 94.14 रहा। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 107.23 औऱ डीजल 90.87 रही। बेंगुलुरु में पेट्रोल 100.58 डीजल  85.01, पटना पेट्रोल 105.92, डीजल 91.09, रांची 98.52, डीजल 91.56, लखनऊ 95.28, डीजल 86.80, चंडीगढ़ 94.23, डीजल 80.09, नोएडा 85.91, डीजल 87.01 रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 104.67, डीजल 89.79, चैन्नई 101.40 डीजल 91.43 है। भारतीय ईंधन कंपनियों ने आज नए रेट की लिस्ट जारी की है। झारखंड के वित्त और खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने हाल ही में कहा कि राज्य में पेट्रोल-डीजल के मूल्य को तुलनात्मक देखना पड़ेगा। पड़ोसी राज्य  बिहार, बंगाल, ओडिशा की तुलना में झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब भी कम हैं। झारखंड सरकार ने मूल्य बढ़ाया ही नहीं तो कम करने का सवाल ही नहीं है।  इंडियान ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से चैक कर सकते है। जानकारी के लिए अधिकारिक बेवसाइट https://associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए पा सकते है।

About Post Author