ग्रेटर नोएडा: गौड़ मॉल में पेड़ में लगी आग, मची अफरा-तफरी

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी मॉल में 6 नवंबर को एक पेड़ में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पेड़ पर लगी सजावटी लाइट की झालर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर संबंधित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की।

About Post Author