दिल्ली के लाजपत नगर में इमारत में लगी आग, एक की मौत; दूसरा गंभीर

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज नई दिल्ली। दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में गुरुवार को एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, आग लाजपत नगर-II स्थित जी-5 बिल्डिंग में लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।हादसे में गौरव नाम के कर्मचारी को बेसमेंट से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेम सिंह शर्मा आग में झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि इमारत के बेसमेंट में मिलान क्राफ्ट वर्क्स का कार्यालय और मीडिया हाउस संचालित होता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय बेसमेंट में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा था।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Post Author