प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव पर मध्य प्रदेश में दर्ज हुआ FIR, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दीपक झा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव पर मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई है। इंदौर के संयोगितागंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता लगातार 50 फ़ीसदी कमीशन खाने का आरोप लगा रहे हैं। यह पूरा मामला प्रियंका गांधी के सोशल मीडिया पर डाले एक पोस्ट को लेकर है। ऐसे में उनके खिलाफ मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज करवाया गया है। कांग्रेस पार्टी का लगातार आरोप रहा है, कि भाजपा सरकार कमीशन खाकर कोई भी काम करती है। दरअसल, प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने भाजपा पर 50 फ़ीसदी कमीशन खाने का आरोप लगाया। साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत अभी से चुनावी कैंपेनिंग में लगा दी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कमलनाथ और कांग्रेस नेता अरुण यादव पर भी एफआईआर दर्ज करवाया गया है। मुकदमा धारा 420 और 469 के तहत किया गया है। सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है।

ऐसा ही कैंपेनिंग कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला था। जब बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोलकर 40 फ़ीसदी कमीशन का आरोप लगाते हुए पे for cm कैंपेनिंग चलाया। अब यही नीति मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपनाना चाहती है, कर्नाटक में कांग्रेस का हर नेता यह नारा लगता दिखा। 40 फ़ीसदी कमीशन वाली सरकार नहीं चाहिए। ईमानदार सरकार चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार अपने चुनावी भाषण में 40 फ़ीसदी कमीशन का कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर आरोप लगाया। प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीती में कांग्रेस पार्टी उनकी भागेदारी तय कर सकती है। एक जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, और यह संकेत दिए कि प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है। फिलहाल, किस लोकसभा सीट से वह चुनाव लड़ती हैं। यह तय नहीं किया गया है, ना ही प्रियंका गांधी की तरफ से इस बात का खंडन या समर्थन किया गया है। वाड्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी को चुनाव मैदान में उतरना चाहिए, जिससे कि कांग्रेस को फायदा हो सकता है। कांग्रेस के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। फिलहाल, मध्य प्रदेश में जो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया गया है। इससे हो सकता है कि उनकी मुश्किलें बढ़े।

About Post Author

आप चूक गए होंगे