मशहूर लिरिक्स राइटर जानी जोहान अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, फैंस में खुशी का माहौल

जानी जोहान

जानी जोहान



खुशी भाटी। पंजाबी गीतकार और संगीतकार जानी जोहान दो दोस्तों के साथ शनिवार शाम को एक सड़क हादसे के शिकार हो गए थे। जानकारी के मुताबिक उनकी एसयूवी नियंत्रण खो बैठी थी, घटना पंजाब के मोहाली में घटी। उनकी एसयूवी की एक फोर्ड फिगो से टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तीन बार पलट गई. गनीमत यह रही कि, दोनों वाहनों के एयरबैग ने जान बचा ली। दुर्घटना के बाद, जानी जोहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों को सूचित करते हुए एक अपडेट साझा किया कि उस समय कार में मौजूद सभी लोग ठीक हैं।
एक्सीडेंट की खबर से उनके फैंस के बड़ा झटका लगा है और इस खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया हैं। अपने करियर में कई हिट पंजाबी फिल्मों के गाने और बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट गाने लिखने वाले जानी जोहान के एक्सीडेंट की इस खबर से उनके फैंस चिंता में हैं। फैंस पोस्ट के जरिए उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस एक्सीडेंट के मामले में किसी के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
जल्द एक्टिंग करते दिखेंगे जानी
लिरिक्स राइटिंग के साथ साथ अब जानी जोहान जल्द ही अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। जानी जल्द ही पॉलीवुड इंडस्ट्री में कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हनीमून’ में गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मीन भसीन के साथ नजर आने वाले हैं।
पुलिस इस मामले में तुरंत ही जांच में जुट गई। बता दें कि जानी जोहान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें ‘क्या बात है’, ‘बारिश की जाए’, ‘तितलियां’ और ‘फिलहाल’ और ‘पछताओगे’ जैसे गाने लिखे हैं।

About Post Author