दिल्ली में गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री बंद, बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस प्रतिबंध पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। वहीं, नियम लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा।दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक दूसरे राज्यों में पंजीकृत BS-VI से पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है। हालांकि, BS-VI, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट दी गई है।दिल्ली-गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद बॉर्डर पर वाहनों की सख्ती से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को वापस भेजा गया।

About Post Author