भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए डॉ. योगेंद्र उपाध्याय, खेरली और बांजरपुर गांव में भव्य स्वागत

भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए डॉ. योगेंद्र उपाध्याय, खेरली और बांजरपुर गांव में भव्य स्वागत

राजतिलक शर्मा बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा दनकौर रेलवे स्टेशन के पास स्थितस बंजरपुर गांव पहुंची। वहाँ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े।  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर योगेन्द्र उपाध्याय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा दादरी विधायक तेजपाल नागर इस मौक पर मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के विचार को साकार रूप देने का कार्य कर रही है।

 हमारी सरकार की योजनाएं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लगातार पहुंच रही हैं।  पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नहीं पहुंचता था बीच में बिचौलिए कमीशन खोरी करते थे।  उसी भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम मोदी और योगी सरकार ने किया है।  अब लाभार्थियों को सीधा लाभ उनके खाते तक पहुंचता है। पीएम मोदी का संकल्प है की 2047 तक विकासशील भारत को को विकसित भारत बनाना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में  सभी वर्गों के विकास के साथ देश में विकास हो रहा है और प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में सभी वर्गों के विकास कार्यों के साथ आगे बढ़ रहा है  और उन्होंने कहा ज़ेवर एयरपोर्ट के माध्यम से लाखों लोगो को रोजगार मिलेगा और इससे क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाइयाँ मिलेगी।  दादरी विधायक  तेजपाल नागर ने कहा कि यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित है।  इस अवसर पर मुख्य रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा संयोजक रवि जिन्दल, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, जगदीप नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, अमित शर्मा, कपिल गुर्जर, दिनेश भाटी, ओमकार भाटी, गाँव प्रधान प्रमोद, बिजेंद्र प्रधान आदि सैकड़ों ग्रामीण विकसित भारत संकल्प यात्रा के दोरान उपस्थित रहे और विकसित भारत बनाने की शपथ ली। प्रमोद प्रधान को हर घर नल योजना के तहत अभिनंदन पत्र देखकर मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सम्मानित किया

About Post Author