बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में जिला बीजेपी की संगोष्ठी

राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में एक गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अभिनव प्रकाश ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश के करोड़ों वंचितों के आत्मबोध, सशक्तिकरण और उनके सम्मान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को कोई सम्मान नहीं दिया और देश की आजादी के बाद बनी अंतरिम सरकार में उन्हें श्रम कानून मंत्री बनाया गया, लेकिन वहां भी उनको मंत्री मंडल से इस्तीफा देने को मजबूर किया गया।
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि अंबेडकर जी ने वंचित, शोषित, पीड़ित और गरीबों के लिए सदैव आगे बढ़कर कार्य किए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष भाटी, विजय गौतम, देवा भाटी, सतेंद्र नागर, धर्मेंद्र कोरी, पवन नागर, मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी कर्मवीर सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया।