टूट गया धोनी का रिकॉड

महेन्द्र सिंह धोनी
अनुराग दुबे। भारतीय कप्तान रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के रिकॉड को तोड़ दिया है। भारत और न्युजीलैंड के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की श्रृंखला का कल पहला मैच खेला गया। इस मैच में तो वैसे कई रिकॉड बने औऱ टूटे भी लेकिन क्रकेट की बात हो और छक्के-चौके की बात न हो ऐसा हो सकता है भला। कल के खेले गए मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी 34 रन की पारी में दो छक्के लगाए। रोहित अच्छी शुरुआत करने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया। रोहित मैच में दो छक्के लगाने के साथ ही घरेलू मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने भारतीय जमीन पर वनडे मैचों में 123 छक्के लगाए थे। रोहित ने जब भारतीय पारी के तीसरे ओवर में हेनरी शिपली की गेंद पर छक्का लगाया तो वह धोनी से आगे निकल गए। उसके बाद उन्होंने एक और सिक्स जड़ा। भारतीय जमीन पर रोहित के छक्कों की संख्या अब 125 हो गई है। एडम गिल क्रिस्ट ने अपने करियर में खेले गए मैच में 9619 रन बनाए थे। लेकिन रोहित ने कल रन के मामले में इनको पिछे छोड़ दिया। इस मैच में शुभमन गिल ने अच्छी पारी की शुरूवात करते पारी को बड़ी पारी में तब्दील करते हुए शानदार दोहरा शतक अपने नाम किया है। इसके साथ हीं वो पहले ऐसे भारतीय बने जो इस उम्र में दोहरा सतक लगाया हो।