दिल्ली लोकसेवा बिल लोकसभा में पास, अमित शाह बोले बिल पास होते गठबंधन को केजरीवाल बोलेंगे बाय बाय

दीपक झा। दिल्ली सेवा बिल को लेकर गुरूवार को लोकसभा में बहस शुरू हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सरकार और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी बिल पर चर्चा नहीं की। बल्कि गठबंधन को बचाने के लिए इस बिल पर चर्चा कर रहे हैं। उनको इस बात की खुशी है और इसका वह स्वागत भी करते हैं लेकिन इस बिल पर वह इसलिए चर्चा कर रहे हैं, ताकि 2024 में मोदी को कैसे हराए। इसके लिए वह गठबंधन को बचाने के लिए काम कर रहे हैं एक-एक करके गिन-गिन कर अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, आपकी नियत को जनता देख रही है। आप गठबंधन बचाने के लिए वोटिंग करते हैं, लेकिन आपको जनता के लिए वोटिंग करना चाहिए। साथ ही कांग्रेस पार्टी को अमित शाह ने कहा, अभी भी वक्त है, आप पाला बदल लीजिए, और इसके पक्ष में वोटिंग कीजिए। शायद जनता आपको माफ़ करदे। अमित शाह ने कहा दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग का कोई मामला नहीं है। ये सारा खेल और इसके बहाने विजिलेंश विभाग को अपने अधीन लेना है, ताकि इनके भ्रष्टाचार का उजागर न हो गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आप चाहो कितने भी पार्टी के साथ गठबंधन करलो। लेकिन 2024 में आएंगे तो मोदी ही।

अमित शाह ने कहा जो भी हो रहा है। नियम के हिसाब से हो रहा है, और केंद्र सरकार को विशेष अधिकार होने की बात है। अमित शाह कहा, इस बिल को लेकर में आपको कुछ बताना चाहता हूं। दिल्ली को लेकर अनुच्छेद 239 से 242 ईकी कार्यनीति को संवधान में वर्णित है। 239 में साफ-साफ वर्णित है, दिल्ली विधनसभा सहित संघ शासित प्रदेश है, तो इसलिए दिल्ली पूर्ण राज्य है ही नहीं। राजधानी क्षेत्र है इसे ध्यान में रखकर 239ए में विशेष बात की गई है। अमित शाह ने आगे कहा, भारत सरकार को इसके बारे में कानून बनाने का अधिकार है। इस सदन के अनुच्छेद 239 एए 3 बी में कहा गया है, कि इस संसद को दिल्ली संघ राज्य या इसके किसी भी भाग के बारे में विशेष कानून बनाने का अधिकार है।

About Post Author