दिल्ली पुलिस ने की राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान मंगलवार आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। राहुल-प्रियंका सहित तमाम सांसद, कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन में जबरन घुस गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसदों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य इंडिया ब्लॉक सांसदों के मंगलवार को भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन परिसर में बिना अनुमति के प्रवेश करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की है।उन्होंने सीईसी से मुलाकात होने तक उठने से इन्कार कर दिया। धरना 8 घंटे चला। रात 8 बजे के बाद पुलिस सभी सांसदों को हिरासत में किंग्सवे कैंप लेकर गई और धरना खत्म कराया। रात 10 बजे राहुल समेत सभी सांसदों को रिहा कर दिया गया।

About Post Author