कोर्ट का आप सांसद संजय सिंह को बड़ा झटका, न्यायिक हिरासत 27 अक्टूबर तक बड़ी

लवी फंसवाल। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। न्याय हिरासत को कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। इधर, संजय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली कोर्ट की तरफ रुख किया है। ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी उन्होंने चुनौती दी है।

वहीं, ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली शराब नीति को तैयार और लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनका उद्देश्य कथित तौर पर थोक और खुदरा शराब विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना था। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 4 अक्टूबर को केंद्रीय एजेंसी की उनके आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक वह ईडी की हिरासत में रहे। उनकी इस रिमांड को 13 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। संजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने सांसद को पांच दिनों की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान सिंह से पूछताछ हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनके करीबियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया। ईडी ने विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को समन जारी कर पूछताछ की।
जिसके बाद आप संसद को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे