न्यूज एंकर में चित्रा त्रिपाठी की एक अलग पहचान, रखती हैं खबर के हर पहलू पर नजर

चित्रा त्रिपाठी

चित्रा त्रिपाठी

Rajtilak Sharma। चित्रा त्रिपाठी भारत में न्यूज चैनल की दुनिया का एक ऐसा चेहरा जिसे वह शख्स जो देश और दुनिया की खबरों की जानकारी रखता है बखूबी पहचानता है।  वह देश के प्रमुख पत्रकारों में से जानी जाती है। चित्रा त्रिपाठी अपने बेबाक बोल और बड़े हौसले वाली पत्रकारिता से प्रसिद्ध है और अपने पत्रकार होने के काम बड़े ही शानदार तरीके से निभाती है।  वह न्यूज़ एंकर के अलावा आज तक न्यूज़ चैनल के डिप्टी एडिटर के रूप में भी कार्य करती है। चित्रा का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में11 मई 1986 हुआ। चित्रा त्रिपाठी के दो भाई एक बहन है। चित्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा गोरखपुर से ही प्राप्त की।

चित्रा त्रिपाठी

चित्रा ने स्तानक की पढ़ाई के लिए एडी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में दाखिला लिया। वहा से उन्होंने ग्रेजुएशन किया इसके बाद चित्रा त्रिपाठी ने डिफेंस स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है।पत्रकार से की शादीः चित्रा ने अपना हमसफर अपने ही क्षेत्र से चुना। चित्रा त्रिपाठी की शादी 23 नवम्बर 2008 को न्यूज एंकर अतुल अग्रवाल से की। अगर चित्रा की शुरूआती सफर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ETV न्यूज़ चैनल से की थी। ETV में काम करने के बाद चित्रा त्रिपाठी नेशनल टीवी दूरदर्शन पर भी दिखाई दी थी। दूरदर्शन में काम करते समय चित्रा त्रिपाठी का इंटरेस्ट धीरे-धीरे और बढ़ता गया और इनके मन में एक सफल पत्रकारिता बनने की इच्छा जग गई। इसके बाद चित्र त्रिपाठी ने पत्रकार बनने के लिए ऑडिशन भी दिया था। कुछ वर्षों तक NEWS24 मीडिया में काम करने के बाद चित्र त्रिपाठी को एबीपी न्यूज़ की तरफ से प्रपोजल आया। यह प्रपोजल इन इतना पसंद आया कि ये इसे ठुकरा ना सकी और बाद में एबीपी न्यूज़ के साथ काम करने लगी। एबीपी न्यूज़ में चित्र त्रिपाठी के कुछ न्यू शो काफी लोकप्रिय हुए थे, जिसमें एबीपी शिखर सम्मेलन, 100 खबर और कौन बनेगा मुख्यमंत्री शामिल है। एबीपी न्यूज़ चैनल में एंकर के तौर पर काम करने के दौरान यह इतनी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई थी कि इन्हें संपूर्ण देश भर में पहचाना जाने लगा था। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी को संपूर्ण देश के सबसे बड़े हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक की तरफ से प्रपोजल आया, जिसमें इन्हें न्यूज़ एंकर, पत्रकार और एडिटर की पोस्ट पर काम करने का प्रस्ताव था। चित्रा त्रिपाठी को इस न्यूज़ चैनल में अच्छी पोस्ट मिलने के कारण यह आजतक के साथ जुड़ गई और वर्तमान समय में भी आज तक न्यूज़ चैनल के लिए एंकरिंग और एडिटर का काम करती हैं।

About Post Author