छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश चुनाव; भाजपा ने खेला सियासी दांव, 3 महीने पहले ही किया प्रत्याशियों का नाम घोषित

लवी फंसवाल। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद सियासत में भूचाल सा आ गया है। बता दें कि साल के आखिर में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिनको लेकर भाजपा कड़ी तैयारियों में नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ में 21 तो मध्य प्रदेश में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तो मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। बुधवार को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ये लिस्ट जारी की गई है।

वही सियासी जानकारों का यह मानना है कि, अब आने वाले चुनावों में यह ट्रेंड भी देखने को मिल सकता है, जिन सीटों पर सत्ता में मौजूद दल चुनाव को हार चुका है। वहां प्रत्याशियों की घोषणा जल्दी कर दी जाए। ऐसा कर के केवल प्रत्याशी को ही नहीं बल्कि पार्टी को भी मजबूत होने की संभावना मिल जाती है।
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव से करीबन 3 महीने पहले ही करदी है। ऐसा करके बीजेपी ने एक बड़ा दांव खेल दिया है। इस तरह का सियासी गांव सबसे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी ने खेला था। चुनाव से तकरीबन 1 साल पहले सियासी उम्मीदवारों का नाम घोषित करके बहुजन समाजवादी पार्टी उन्हें मैदान में उतार दिया करती थी। फिलहाल, भाजपा के इस दांव से सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस पार्टी के सामने आ गई है।

दरअसल, सियासी गलियारों में इस बात की चर्चाएं हो रही थी कि कांग्रेस पार्टी अपना पत्ता खोलकर भाजपा से पहले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी, लेकिन बाजी कांग्रेस से पहले भाजपा के हाथ में चली गई। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की और से टिकट बंटवारे में फ्रंट फुट पर की गई इस बैटिंग के बाद कांग्रेस के नेताओं ने बैठकें शुरू कर दी हैं। जल्द ही कांग्रेस भी अब अपने प्रत्याशी घोषित करेगी।

About Post Author