लड़के के खतरनाक स्टंट ने लोगों को किया शॉक्ड, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

चंचल सैनी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़के का स्टंट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो देखकर लोगों ने अपील की है, कि इस तरह के वीडियो को अंजाम ना दिया जाए। यह बेहद खतरनाक है। इससे मृत्यु हो सकती है। सोशल मीडिया की चकाचौंध ऐसी है, कि जिस पर हर कोई पॉपुलर होना चाहता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है, कि लोग पॉपुलर होने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डाल दें। आप अपनी जान की कीमत लाइक, कमेंट और व्यूज से चुकाएंगे। इसलिए लोगों का कहना यह है कि ऐसे किसी भी स्टंट को अंजाम ना दिया जाए। इस वीडियो में वायरल हुई क्लिप में स्टंट बाज दो बड़ी -बड़ी बिल्डिंग के बीच खेल रहा है। उसका बिल्डिंग पर इस तरह छलांग लगाना लोगों को बेहद परेशान कर रहा है। इस स्टंट ने लोगों के बखूबी हैरान कर दिया है। इन इमारतों के बीच की दूरी काफी ज्यादा है। ऐसे में यह लड़का उसे काफी आसानी से पार कर रहा है। इस बीच में आपको देखकर यह भी लगेगा कहीं यह लड़का नीचे की ओर गिर ना जाए। यह लड़का एक इमारत से दूसरी इमारत पर हैरतअंगेज लगाते हुए देखा जा सकता है।

About Post Author