मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की आशंका

मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की आशंका

मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की आशंका

शगुन सिहं। वीरवार  रात दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया जब मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। खबर मिलते पूरी एयरपोर्ट ऑथोरिटी के हाथ पाँव फूल गए।फ्लाइट No SU 232 में उपस्थित सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच डर का माहौल था। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार देर रात करीब 11:25  बजे एक कॉल एक द्वारा फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित फ्लाइट से निकाल दिया गया। दिल्ली पुलिस ने ब्यौरा देते हुए बताया कि देर रात को फ्लाइट  No SU 232 में बम होने की सूचना मिली। यह खबर सुनते ही पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। शुक्रवार तड़के 3 बज के 20 मिनट पर मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को फ्लाइट से उतार दिया गया। फ्लाइट की जांच जारी है और जांच पड़ताल अभी भी जारी है। मॉस्को फ्लाइट No SU 232 में करीब 386 पेसेंजर और 16 क्रू मेंबर्स थे जिन्हे सुरक्षित फ्लाइट से उतार दिया गया है।वीरवार 11:25 pm फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलते ही करीब करीब 2:30 am एयरपोर्ट पर बम स्क्वाड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच गई थी। फ्लाइट को रनवे नंबर 29 पर लैंड हुआ जिसके बाद बम की जांच के लिए पूरी बम स्क्वाड फ्लाइट में गई। काफी देर की जांच के बाद कोई बम नही मिला। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच में जुटी है और ये जानने में लग गई है की आखिर ये कॉल किसने किया।

About Post Author