बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जा सकते हैं जेल

अभिनेता रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह

अनुराग दुबे : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही जहां लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं सेलेब्स अलग-अलग तर्क देकर उन्हें डिफेंड करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन न ही रणवीर सिंह की तस्वीरें और न ही सेलेब्स के बयान लोगों से गले उतर रही हैं। यही कारण है कि सोमवार को उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में ‘महिलाओं की भावनाएं आहत’ करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाने वाले ललित श्याम ने मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ललित ने आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह की ऐसे बोल्ड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। इसी वजह से उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की बोल्ड तस्वीरें हटाने की भी मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीसी की धारा 292 के तहत 5 साल और धारा 293 के तहत 3 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं आईटी एक्ट 67 A के तहत 5 साल की सजा हो सकती है। यानी आरोप साबित होने पर रणवीर सिंह को कम-से-कम पांच साल की सजा सुनाई जा सकती है।

About Post Author