बीकेयू चढूनी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

राजतिलक शर्मा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किसान दिवस के अवसर पर पर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। जयंती यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर व जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में गाजियाबाद में मनाई गई। इस दौरान किसान नेता चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माला अर्पण किया गया। कार्यक्रम में मास्टर मनोज नागर ने कहां कि भारतीय किसान यूनियन जिन नेताओं ने किसान मजदूर के लिए काम किया है उनको हमेशा याद करती रहेगी उसमें चौधरी चरण सिंह ने किसानों के उत्थान के लिए बहुत काम किया। चौधरी चरण सिंह के विचारों से किसानों को अपने अधिकारों के बारे में प्रेरणा मिलती है। जिन लोगों ने किसान हित में कार्य किए हो उनको याद करना हमारा कर्तव्य बनता है चौधरी चरण सिंह, बाबा महेंद्र सिंह और राजेश पायलट हो इन सब लोगों ने किसान मजदूर हित में कार्य किए हैं। इनके कार्यों को किसान हमेशा याद करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मास्टर मनोज नागर, जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जॉन मोहम्मद, नरेंद्र चौधरी, प्रेमवीर चौधरी, भूपेंद्र त्यागी, अश्वनी, जावेद अहमद, प्रमोद, एहसान अली, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे