बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, राकेश टिकैत को “डकैत” और राहुल गांधी को बताया “पप्पू”

अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे रहने वाले साक्षी महाराज एक बार फिर अपने ऊल-जलूल बयान के चलते चर्चा में आ गए हैं। उन्हों किसान नेता राकेश टिकैत को डकैत बताया है जबकि राहुल गांधी को उन्होंने पप्पू करार दिया है।

दरअसल, साक्षी महाराज उन्नाव के बिछिया में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुए हिंसक मामले में विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति पर तंज कसा है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने का काम कर रहे हैं। हालांकि अन्य दल विकास की राह में अवरोध पैदा कर रहे हैं। सांसद ने आगे कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा मेंढ़क की तरह दौड़ भाग कर भाजपा को घेरने का काम कर रहे हैं।

इसी दौरान उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए सभी विपक्षी दलों को लपेट लिया। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में या तो सपा के लोग हैं या अजीत सिंह के लोग। या फिर कांग्रेस के हैं।  अब मेंढकों को तराजू में तोलेने का प्रयास किया जा रहा है। मेंढक कभी एक तराजू में तोले नही जा सकते हैं। एक रखो तो दूसरा उछल जाएगा। तीसरा उछल जाएगा। वह एक हो नहीं पाएंगे। जब जब चुनाव होता है मेंढकों का एक गठबंधन बन जाता है। उन्होंने मायावती के साथ गठबंधन करके देख लिया। राजनीति के पप्पू राहुल गांधी के साथ गठबंधन करके देख लिया। अब कह रहे हैं छोटे पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे।

About Post Author