विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में नूंह जैसी हिंसा करवा सकती है बीजेपी, दिग्विजय सिंह

दीपक झा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में बीजेपी के लोग नूह जैसी हिंसा करवा सकते हैं। इसी साल के आखिर में विधानसभा का चुनाव मध्यप्रदेश के ऊपर मंडरा रहा है ऐसे में नेताओं का बयान और पार्टियों के बीच वार पलटवार का दौर चल रहा है, कांग्रेस और बीजेपी इन दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग सी छिड़ गई है। एक दूसरे के ऊपर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बड़ा बयान दिया। भारतीय जनता पार्टी के ऊपर सिं दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया। उनका दावा है मध्य प्रदेश में नूंह जैसी हिंसा बीजेपी करवा सकती है। उन्होंने कहा, अल्पसंख्यक समुदाय पर अन्याय, अत्याचार सरकार ने बहुत किया। मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं देखा। मुझे सूत्रों से जानकारी मिल रही है, हरियाणा के नूह में हिंसा बीजेपी के लोगों ने करवाई है और वैसा ही मध्यप्रदेश में भी हो सकती है। इस बयान के आने के बाद बीजेपी नेता मैदान में कूद पड़े हैं। बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, दिग्विजय सिंह जैसे लोग ही देश में दंगे करवाते हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह यह ना भूले कि यह 2023 हैं, उनकी सरकार वाला एमपी नहीं है। यहां भाजपा की सरकार है, अगर उन्होंने हिंसा कराने की कोशिश भी की तो मामा का बुलडोजर तैयार। साल के आखिर में मध्यप्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में लाजमी है वार पलटवार और नेताओं के बीच बयानबाजी होना। इसी बीच प्रियंका गांधी पर मध्य प्रदेश में 41 FIR किए गए। अब कांग्रेस का सवाल है क्या सवाल करना बीजेपी सरकार में अपराध है। वहीं बीजेपी का आरोप है, झूठ और भ्रष्टाचार परिवारवाद यही सब कांग्रेस में रह गया है। फिलहाल नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही है।

About Post Author