देश के राज्यों में किस समय निकलेगा करवा चौथ का चांद

करवा चौथ

करवा चौथ

छाया सिहं। आज पूरे देश में करवा चौथ मनाया जा रहा है। सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखी हैं, और नियमपूर्वक इसे कर रही हैं। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, लेकिन बिना चंद्रमा के दर्शन और जल अर्पित किए बिना यह व्रत पूरा नहीं होता है। इस वजह से करवा चौथ व्रत में चंद्रमा की महत्ता बढ़ जाती है। इस कारण जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनको आज के दिन चांद के निकलने का भी बेसब्री से इंतजार होता है। वैसे भी यह कृष्ण पक्ष चल रहा है तो इसमें चांद देर से निकलता है। निर्जला व्रत में प्यास लगती है, हर व्रती चाहती है कि चांद जल्दी निकले और व्रत को पूर्ण किया जाए। आइए हम पंचांग की मदद से जानते हैं, कि आज करवा चौथ के अवसर पर देश के प्रमुख शहरों में चांद कब निकलेगा।

करवा चौथ 2022 प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

शहर – चंद्रोदय समय

दिल्ली: रात 08:09 बजे

मुंबई: रात 08:48 बजे

कोलकाता: शाम 07:37 बजे

चेन्नई: रात 08:29 बजे

देहरादून: रात 08:02 बजे

लखनऊ: शाम 07:58 बजे

कानपुर: रात 08:01 बजे

गुड़गांव: रात 08:11 बजे

नोएडा: रात 08:09 बजे

चंडीगढ़: रात 08:06 बजे

शिमला: रात 08:04 बजे

जम्मू: रात 08:09 बजे

श्रीनगर: रात 08:06 बजे

पटना: शाम 07:44 बजे

रांची: शाम 07:48 बजे

भोपाल: रात 08:21 बजे

रायपुर: रात 08:07 बजे

इंदौर: रात 08:28 बजे

जयपुर: रात 08:19 बजे

उदयपुर: रात 08:33 बजे

जोधपुर: रात 08:32 बजे

गांधीनगर: रात 08:40 बजे

अहमदाबाद: रात 08:41 बजे

पुणे: रात 08:45 बजे

बेंगलूरु: रात 08:40 बजे

हैदराबाद: रात 08:28 बजे

तिरुवनन्तपुरम: रात 08:51 बजे

भुवनेश्वर: शाम 07:52 बजे

दिसपुर: शाम 07:15 बजे

ईटानगर: शाम 07:06 बजे

तिरुवनन्तपुरम: रात 08:51 बजे

About Post Author