धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार

धर्म संसद

धर्म संसद

राष्ट्रपति महात्मा गांधी पर धर्म संसद में अमर्यादित टिप्पणी करनेवाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस व्यक्ति का नाम कालीचरण प्रसाद है। इस व्यक्ति को बीते गुरूवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ रायपुर, पुणे और अकोला में केस दर्ज किए गए थे। के खिलाफ रायपुर के दो थानों में केस दर्ज है। महात्मा गांधी के खिलाफ बयानबाजी के बाद से ही वह फरार था। रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि वे खजुराहो के एक होटल में हैं। उन्होंने अपने सभी मोबाइल बंद कर रखे थे। सुबह 4:00 बजे पुलिस होटल में पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब सड़क मार्ग से कालीचरण महाराज को रायपुर लाया जा रहा है। शाम 5 बजे तक पुलिस रायपुर पहुंच सकती है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


दरअसल, रायपुर में हुई धर्म संसद के समापन के दिन शनिवार को महाराष्ट्र से आए कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। सन् 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। गिरफ्तारी से पहले कालीचरण का एक बयान सामने आया था। इसमें वह कह रहा है- गांधी को अपशब्द कहने के लिए मुझ पर एफआईआऱ हुई है, मुझे उसका कोई पश्चाताप नहीं है। मैं गांधी से नफरत करता हूं, मेरे हृदय में गांधी के प्रति तिरस्कार है। अपने ताजा बयान में कालीचरण ने गोडसे को महात्मा बताते हुए कहा कि मैं गोडसे को कोटि-कोटि नमस्कार करता हूं उनके चरणों में मेरा साष्टांग प्रणाम है।


गौरतलब है कि राष्ट्रपिता पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर समेत देश के कई हिस्सों में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी। कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था। रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई थी।

About Post Author