सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने के गजब फायदे, सेहत के लिए है सुपरफूड
रोशनी शंकर (ग्रेटर नोएडा)
करी पत्ता सिर्फ तड़के की जान नहीं, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। आयुर्वेद में सदियों से इसका इस्तेमाल औषधीय पौधे के रूप में किया जा रहा है। विटामिन A, B, C, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर करी पत्ता शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने और कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और गैस, कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है। यह शरीर की सफाई करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद करता है। इसके साथ ही, करी पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, झड़ना कम करते हैं और सफेद बालों को बनने से रोकते हैं। डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। वहीं, हृदय रोग से बचाव में भी करी पत्ते मददगार हैं क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करते हैं।
करी पत्ते लीवर को स्वस्थ रखते हैं और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है। तो अगर अब तक आप करी पत्ते को सिर्फ स्वाद के लिए इस्तेमाल करते थे, तो अब इसे अपनी रोज़ाना की हेल्थ रूटीन में ज़रूर शामिल करें।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी तरह की समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
