खड़े होकर ठंडा पानी पीना पहुंच सकता है नुकसान, जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
रोशनी शंकर (ग्रेटर नोएडा)
अक्सर लोग जल्दबाजी में खड़े होकर या चलते-चलते ठंडा पानी पी लेते हैं, लेकिन यह आदत सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह पानी पीने से शरीर की कई प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित होती हैं।
जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं, तो यह बिना पर्याप्त प्रक्रिया के सीधे पेट में पहुंचता है। इससे पाचन धीमा हो सकता है और गैस, एसिडिटी या अपच जैसी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं, ठंडा पानी शरीर में तेजी से फैल कर किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता पर असर पड़ता है।
डॉक्टर बताते हैं कि लगातार ठंडा पानी खड़े होकर पीने से जोड़ों में दर्द, सूजन और नसों की जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह आदत गले की नमी को भी प्रभावित करती है, जिससे खराश, खांसी या टॉन्सिल की परेशानी हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो पानी हमेशा बैठकर और सामान्य तापमान पर धीरे-धीरे पीना चाहिए। इससे पाचन प्रणाली बेहतर रहती है और शरीर की ऊर्जा भी संतुलित रहती है।
स्वस्थ जीवनशैली के लिए केवल खानपान ही नहीं, बल्कि पानी पीने की सही आदत भी उतनी ही जरूरी है। सही तरीका अपनाकर आप छोटी-सी सावधानी से लंबे समय तक फिट रह सकते हैं।
डिसक्लेमर: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी तरह की समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।
