राशिनुसार करें जन्माष्टमी के दिन इन चीजों का दान नहीं होगी धन-दौलत की कमी

जन्माष्टमी

जन्माष्टमी

छाया सिंह| भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं। क्योंकि इसी तिथि की घनघोर अंधेरी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वासुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के साथ-साथ दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, तो आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।


राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
मेष राशि
इस राशि के जातक को जन्माष्टमी के दिन घी, लाल वस्त्र, केला, अनार, तांबा, मूंग दाल, मालपुआ, गेहूं आदि भगवान कृष्ण को चढ़ाएं। इसके बाद दान कर दें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी
वृषभ राशि
इस राशि के जातक भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए फल, फूल, दही आदि का दान कर सकते हैं। इसके अलावा अपने बजट के हिसाब से चांदी से बना कोई भी अभूषण दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक मूंग की दाल, छाता, सरसों का तेल, केला, मालपुआ, सिंदूर , कपड़े आदि दान कर सकते हैं।

कर्क राशि
इस राशि के जातक सफेद चीजें जैसे कि चांदी, मोती, सफेद वस्त्र, दही, दूध, पानी, चावल और चीनी आदि का दान करें। इससे कभी भी आपको धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक गुड़, लाल कपड़ा, सिंदूर, कपूर, तांबा आदि चीजों का दान करें। इससे आपके घर में सुख-शांति रहेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक गन्ना, पनीर, दही, क्रीम, घी के अलावा सफेद चावल, सफेद फूल और काजू का भी दान कर सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातक घी, कपूर, दही, चांदी, चावल, चीनी, सफेद कपड़े व फूल आदि का दान करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक तांबे से बनी वस्तुएं दान करें। इसके अलावा हो सके तो गरीबों को भोजन कराएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातक पशु को गुड़ खिलाएं। इसके साथ ही श्री हरि के मंदिर में हल्दी चढ़ाएं। इससे लाभ मिलेगा।

मकर राशि
इस राशि के जातक जरूरतमंद को भोजन का दान करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक जरूरतमंद को अनाज, पानी, कपड़े, जूते, छाता आदि दे सकते हैं इससे भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।

मीन राशि
मीन राशि के हल्दी, पीले फूल, शहद, बेसन, केला, बूंदी के लड्डू आदि का दान करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

About Post Author

आप चूक गए होंगे