दिल्ली के मयूर विहार में एक स्कूल को बम्ब से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में एक बार फिर एक स्कूल को बम्ब से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार मयूर विहार के बलराम पब्लिक स्कूल को शुक्रवार सुबह बम्ब की धमकी मिली। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस दल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। धमकी के कॉल के बाद तुरंत सुरक्षा प्रतिक्रिया शुरू की गई। यह घटना स्कूल परिसर में हड़कंप का कारण बनी, स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस द्वारा छात्रों और कर्मचारीयों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए गए। स्कूल में व्यापक सुरक्षा जारी है। सभी अधिकारी स्थिति पर गंभीर नजर रख रहे है।

About Post Author