दिल्ली: फैक्टरी में 47 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में 47 वर्षीय संदीप ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, संदीप एक फैक्टरी में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती से बातचीत करता था। कुछ समय पहले युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था।शुक्रवार को संदीप पेट्रोल लेकर फैक्टरी पहुंचा और युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती के इनकार करने पर उसने खुद को आग लगा ली। फैक्टरी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें संदीप ने युवती को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Post Author