दिल्ली में ड्राइवर ने चार लोगों को कुचला, चार की मौत और दो घायल
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के बाद से फरार चल रहे डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में कंपनी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हादसा उस वक्त हुआ जब सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत रोड संख्या 13 पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान नोएडा से दिल्ली की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेन के पास मौजूद कर्मचारियों का ऑटो भी डंपर की चपेट में आ गया।घटना के समय दो कर्मचारी क्रेन पर, तीन ऑटो में और एक सड़क पर खड़ा था, जबकि एक अन्य कर्मचारी सुधीर बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
