दिल्ली में जलभराव,एनडीएमसी चेयरमैन ने मांगी माफी बोले परेशानी करेंगे दूर
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज बीते दिनों से मौसम तेजी से बदल रहा है,लगातार तेज बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई,आधी सड़के जलगमन हो गई। कई जगहों पर, बारिश का पानी इतना बढ़ गया कि स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। एनडीएमसी इलाके में लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहना है।स्थानीय लोगों ने मांग है कि तुरंत कोई कार्रवाई की जाए, बिगड़े हालात को देखते हुए एनडीएमसी चेयरमैन ने, जनता के प्रति चिंता जताते हुए कहामैं एनडीएमसी इलाके के उन सभी लोगों से दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें 25 अगस्त 2026 को जल-जमाव की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। आम तौर पर हम 15-20 मिनट में जल-जमाव को हटा देते हैं।लेकिन हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद कम से कम 3-4 इलाकों में पानी निकालने में घंटों लग गए। 2 घंटे से भी कम समय में 72 एमएम से ज्यादा बारिश हुई और यह बिल्कुल अप्रत्याशित था। लेकिन यह कोई बहाना नहीं हो सकता और भविष्य में ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए हमें अपने सिस्टम को मजबूत करना होगा।’
