दिल्ली के टिकरी कला इलाके में सीएनजी पंप फटा,एक की मौत, पांच घायल
मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज टिकरी कलां के सीएनजी स्टेशन पर बुधवार को वाहन के गैस टैंक में विस्फोट हुआ। इसमें छह लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि विस्फोट की चपेट में आने से पास में खड़े छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।दिल्ली अग्निशमन सेवा को घटना की सूचना 3.37 बजे मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।अधिकारी ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।उन्होंने कहा कि विस्फोट के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर आवश्यक कदम उठाए और स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
