गवाही देकर लौट रहे चाचा की गोली मारकर हत्याः भतीजे के पैर में लगी बुलेट; बड़े भाई ने कहा था- हमसे पहले घर मत बनाना

रामशंकर आईआईएमटी न्यूज, भोजपुर में बुधवार की रात गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। चाचा को सिर और पेट में गोली लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
भतीजे को घुटने के नीचे बुलेट लगी है। खून से लथपथ घायल दीपक ने SDPO-2 को फोन कर घटना की सूचना दी।
इसके बाद कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल को अनुसार 4 बीघा जमीन विवाद और अपहरण मामले में कोर्ट में गवाही देने गए थे।
इसी कारण हमपर हमला हुआ है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर बाधार के पास की है।
45 साल के सूरज बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव के रहने वाले थे। उनके 2 भाई कामता राय और सुदर्शन राय हैं। सूरज की शादी नहीं हुई है। उसने अपनी हिस्से की जमीन भाइयों के नाम कर दी थी। घायल दीपक सुदर्शन का बेटा है।
घायल दीपक ने बताया कि कामता जमीन पर अपना घर बनवा रहा था। उन्होंने मेरे पिता को कहा कि तुम अभी घर मत बनवाओ, जैसे हमलोग कहेंगे उसी तरह से काम करना। इसी बात पर दोनों भाइयों में विवाद हो गया था।
दीपक ने आरोप लगाया है कि कामता और उनके बेटे पिंटू, मनीष और नीरज ने हमें घर बनाने से रोका। कामता का कहना है कि सूरज ने जो जमीन दी है। उसपर मैं अकेले घर बनाऊंगा, नहीं को अंजाम भुगतने को तैयार रहो।
इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बाद में उनके सुदर्शन राय ने BDO, अंचलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन विवाद जस का तस बना रहा।

About Post Author