योग ने दुनिया को एक सूत्र में पिरोने का काम कियाः पीएम मोदी
राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में तीन लाख लोगों संग योग किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ को वैश्विक संकल्प बनाने की जरूरत बताया। आइए हम सभी एक साथ मिलकर योग को एक जन आंदोलन बनाएं। इस दौरान योग दिवस समारोह में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवण कल्याण ने भी भाग लिया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 21 जून को 11वीं बार पूरी दुनिया एक साथ योग कर रही है। योग ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांध दिया है। योग का सीधा सा अर्थ है कि जुड़ना। वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग योग दिवस मना रहे हैं।
