चर्चा का विषय बनी रेखा की साड़ियां

किसी भी देश की पहचान वहां की जनसंख्या, जातीयता और वहां की संस्कृति से होती है। भारतीय संस्कृति में वेशभूषा अलग ही पहचान रखती है। साड़ी भारत की विशेष पोशाक मानी जाती है। महिलाए इसको भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए गर्व महसूस करती है। हिंदी सिनेमा शुरुआत से ही फैशन और वेशभूषा का स्रोत रहा है। चाहे बात 70 से 80 के दशक की अभिनेत्री हेमा मालिनी, मधुबाला, रेखा जी की हो या फिर वर्तमान की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा की हो ,साड़ियों ने अपनी अलग ही जगह बना रखी है।

लेकिन एक नाम इनमे से ऐसा भी है जो सबसे लोकप्रिय माना जाता है। रेखा की खूबसूरती को तब चार चांद लग जाते है जब वह साड़ी में नजर आती है। बॉलीवुड के फंक्शन और पार्टियों में सभी फिल्मी सितारे एक से बढ़कर एक नजर आते है लेकिन बॉलीवुड की सदाबहार ब्यूटी रेखा वहां की सारी महफ़िल लूट ले जाती है।

बनारसी साड़ियों के मामले में भी कोई उनको टक्कर नहीं दे सकता। ईशा अम्बानी की शादी में रेखा की पहनी हुई साड़ियां भी चर्चा में रही थी। 64 साल की उम्र में भी रेखा अपनी से कम उम्र की अभिनेत्रियों को खूबसूरती में मात देती है।

About Post Author