चमोली हादसे में लापता हुए 203 लोग, 11 के शव बरामद, राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर

उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से हुए हादसे में अब तक 11 शव बरामद हो गए हैं। आज सुबह चार बजे से राहत और बचाव कार्य को फिर से शुरू कर दिया है। अभी तक जो भी नुकसान हुआ है उसका आंकलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लगभग 203 लोग आपदा में लापता हुए हैं। जिनमें से 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। दूसरी तरफ विश्व के नेताओं ने आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसी के साथ ही संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने आवश्यकता होने पर मदद करने की पेशकश की है।