एशिया के सबसे बड़े डिफेंस शो ‘एयरो इंडिया शो’ में दिखी भारत की ताकत, राजनाथ बोले- निवेश और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एशिया के सबसे बड़े डिफेंस शो ‘एयरो इंडिया शो’ का आज आगाज हो गया है। पांच फरवरी तक चलने वाले इस शो में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस शो के जरिए दुनिया भारत की ताकत को देखेगी और इससे देश में निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। वहीं शो में रूस की मदद से भारत में ही तैयार किए जा रहे सुखोई लड़ाकू विमान आसमान में गरजते दिखाई पड़ें। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के तीनों प्रमुख भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि मालद्वीप, यूक्रेन, गिनी, ईरान, कोमोरोस और मेडागास्कर के रक्षा मंत्रियों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की और उन लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने वर्चुअली तरीके से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

About Post Author

आप चूक गए होंगे