दो सगी बहनों के साथ चार लड़कों ने किया गैंगरेप

जयपुर शहर में बेखौफ बदमाशों ने सगी बहनों के साथ गैंगरेप किया। बता दें कि दोनों बहने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं। पीड़िता अपार्टमेंट के नीचे टहलने निकली थी। वहीं चार लड़कों ने धमकाकर अपहरण किया। सुनसान जगह ले जाकर उनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दोनों को वापस वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़िताओं ने घटना की शिकायत प्रतापनगर थाने में दर्ज करवाई। तहरीर के मुताबिक पुलिस ने छानबीन शुरू की। एसीपी सांगानेर नेमीचंद खारिया ने बताया कि दोनों बहने मूलत: करौली की रहने वाली हैं। एक की उम्र 19 साल और दूसरी की उम्र 20 साल है। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि 1 जून की शाम पांच बजे दोनों बहने अपार्टमेंट के नीचे घूम रही थी, उसी समय चार युवक बाइक से आए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

आप चूक गए होंगे