रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 के लिए भारत नहीं आएंगे यूक्रेन युद्ध बनी वजह

दीपक झा। G20 समिट में भाग नहीं लेंगे रसिया के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। यह सूचना दरअसल क्रिमिनल के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दी है। सितंबर महीने में होने जा रहे जी-20 सबमिट में रसिया के राष्ट्रपति शामिल नहीं होंगे, साथ ही उन्होंने येवगेनी प्रिगोझीन की विमान दुर्घटना में क्रिमिनल के शामिल होने का खंडन किया है।

23 अगस्त को खबर आई की रसिया में एक बहुत बड़ी दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच हुई। इस हादसे में रसिया के प्राइवेट आर्मी चीफ़ प्रिगोझीन समेत 10 लोगों की मौत हुई। प्रिगोझीन रूस के प्राइवेट आर्मी के थे। जिसका नाम वेगनर आर्मी है। यह वही प्रिगोझीन है जिन्होंने रसिया आर्मी के खिलाफ या यूं कहें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह किया था। ध्यान देने वाली बात यह है प्रिगोझीन को व्लादमीर पुतिन के करीबी नेताओं में से एक माना जाता है। ऐसे में उनकी हत्या या दुर्घटना में उनकी मौत कई सवाल खड़े करती है। ऐसा कहा जाता है, की पुतिन से जो भी बगावत करता हैं, उनको वह कभी क्षमा नहीं करते। इसीलिए पश्चिमी देश लगातार यह कह रहे हैं क्रिमिनल के शामिल होने की संभावना है।

यूक्रेन और रूस युद्ध के चलते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हिस्सा नहीं लेंगे। फिलहाल, अभी तक साफ नहीं हुआ है कि आखिर उनकी जगह विदेश मंत्री आएंगे या नहीं। आपको बता दें तो 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया।।जब से अभी तक युद्ध जारी है। यूक्रेन हथियार डालने को तैयार नहीं, तो वहीं रसिया रुकने को तैयार नहीं। इस युद्ध को रोकने के लिए दुनिया के काफी देशों ने कई प्रयास किये। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से भी बहुत से देशों ने शांति करने की पहल की, तो वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी शांति की पहल नाकाम रही।

About Post Author

आप चूक गए होंगे